वीडियो काल पर युवती से अश्लील हरकत करवाता था प्रेमी पुलिस ने किया प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। पलासिया पुलिस ने भी एक युवती की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपित ने पहले युवती से बातचीत शुरू की और बाद में फोन पर बात करने लगा। वह देर रात वीडियो काल कर उससे अश्लील हरकतें करवाता था। बाद में उसने युवती की ईमेल आइडी भी बना ली। उसने युवती के संबंध में अश्लील बातें करना शुरू कर दी और उसके स्वजन को फोटो और वीडियो भेज कर बदनाम करने लगा। पुलिस ने जांच की और सोमवार को आरोपित हर्षित पटेल निवासी खापरखेड़ा पिपरिया के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया। युवती मूलत: नर्मदापुरम की रहने वाली है और इंदौर के एक होस्टल में रहती है।

Exit mobile version