विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा भगवा ध्वज लेकर शौर्य यात्रा निकली

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा पूरे भारतवर्ष में शौर्य जागरण यात्राएं निकाली जा रही है उसी के अंतर्गत आज इंदौर के चारों जिलों में बजरंग दल द्वारा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भगवा ध्वज लेकर शौर्य यात्रा के रूप में शहर के विभिन्न मोहल्ला व प्रमुख मार्गों पर निकले

यह यात्रा अयोध्या में राम मंदिर के 500 साल के संघर्ष के बाद प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है उन बलिदानों को याद करते हुए उनके शौर्य को याद करते हुए जिन लोगों ने 800 साल मुगलों से संघर्ष किया 200 साल अंग्रेजों से संघर्ष किया लेकिन इस सनातन संस्कृति को नष्ट नहीं होने दिया और हिंदुओं के शौर्य को जागृत रखते हुए एक बार फिर यह साबित किया है कि सनातन को कोई नहीं मिटा सकता सुsत पड़े हिंदू समाज को पुनः जागृति आए और हमारे शौर्य को प्रकट कर इस भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएं इस हेतू से यह यात्रा निकल गई

इंदौर विभाग के (द्वारिका) जिले की शौर्य जागरण यात्रा में मुख्य रूप से इंदौर विभाग मंत्री राजेश जी बिंजवे बजरंग दल मालवा प्रांत प्रमुख (बलो उपासना ) तन्नू जी शर्मा , जिला मंत्री अविनाश जी कौशल , (बद्रीनाथ) जिले से विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर गंनी चौकसे जिला मंत्री रवि चौकसे संयोजक मनोज यादव (जगन्नाथ) जिले में जिला मंत्री राहुल दीक्षित जिला संयोजक जितेंद्र जादोन विभाग सह मंत्री संजय सिंह चौहान विभाग सह संयोजक संतोष वर्मा बंटू श्रॉफ (रामेश्वर) जिला यात्रा में जिला मंत्री पप्पू कोचले जिला संयोजक राम डांगी इंदौर विभाग सह मंत्री यश बचानी के साथ हजारों कार्यकर्ता भगवा ध्वज लिए हुए वाहनों पर सवार होकर चल रहे थे।

Exit mobile version