इंदौर सहित पुरे देश में आज स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती मनाई जा रही है.. वही आज के इस दिन को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसी कड़ी में आज सामूहिक सूर्य नमस्कार का भी आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री तुलसी सिलावट मौजूद रहे.
दरअसल, हर साल स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के अवसर पर स्कूलों और कॉलेजों में भाषणों, जुलूसों, सेमिनारों के साथ-साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार का भी आयोजन किया जाता है वही मल्हारगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ट्रेनिंग ग्राउंड पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन रखा गया जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद रहे जिन्होंने सूर्य नमस्कार किया मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि विश्व के महान सपूत की जयंती है जिन्होंने हमारी माटी का हमारे राष्ट्र का मान बढ़ाया है उनके जो विचार थे उसका संकल्प हम सबको लेना चाहिए
