विरोध प्रदर्शन के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान पर कांग्रेस नेता का अमर्यादित बयान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के सत्य साईं चौराहा स्थित शुक्रवार सुबह कांग्रेसियों द्वारा मोदी सरकार का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था , विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कांग्रेसी कार्यकर्ता द्वारा मंच से ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपशब्द कहे गए और इस आपत्तिजनक शब्द के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता चंद्रशेखर पटेल मौके से नदारद हो गए जैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए सभी कांग्रेसियों ने आपत्तिजनक शब्द सुने सभी ने उसे वहां से रवाना कर दिया वहीं मीडिया के कैमरों में यह घटना के होने के बाद कई कांग्रेसी नेता इस खबर को ना चलाने की गुजारिश भी करते रहे।

शुक्रवार सुबह इंदौर के विजय नगर थाना स्थित सत्य साईं चौराहे के समीप कांग्रेसी नेता चिंटू चौकसे राजू भदोरिया सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्र हुए थे जहां पर केंद्र सरकार द्वारा अदानी ग्रुप को जो बचाया जा रहा है उसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था।

कांग्रेसियों का कहना था कि जिस तरह से मोदी सरकार द्वारा अदानी ग्रुप को लाखों करोड़ों रुपए का कर्जा दे दिया गया और उसके बाद एलआईसी और एसबीआई बैंक खाताधारकों के पैसे सरकार के दबाव में लगाते हुए लाखों गरीब लोगों को नुकसान हुआ है सरकार द्वारा जितने भी एसबीआई और इलायची के खाते धारा के उनके पैसे डूब चुके हैं और अब सरकार अदानी ग्रुप को बचाने की कोशिश कर रही है।

Exit mobile version