विधायक पुत्र करण के खिलाफ दुष्कर्म का केस, पीड़िता बोली- बयान देना चाहती हूं, समन ही नहीं मिल रहा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करण के खिलाफ युवती ने दर्ज करवा रखा है दुष्कर्म का केस।
बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली पीड़िता का कहना है कि वह न्यायालय में उपस्थित होकर करण की करतूत सबको बताना चाहती है, लेकिन उसे अब तक न्यायालय का समन ही नहीं मिला। वह अगली पेशी पर न्यायालय के समक्ष अनिवार्य रूप से उपस्थित होगी।

इस पीड़िता ने दो वर्ष पहले करण मोरवाल के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका कहना है कि 14 फरवरी 2021 को करण उसे होटल में ले गया था। वहां उसने उसके ड्रिंक में नशीली चीज मिला दी। बाद में वह उसे फ्लैट पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह शादी का झांसा देकर समय-समय पर दुष्कर्म करता रहा।

6 अगस्त को उपस्थित होना है पीड़िता को
अभियोजन ने प्रकरण में 17 गवाहों की सूची प्रस्तुत की है लेकिन अब तक इनमें से एक के भी बयान दर्ज नहीं हुए हैं। उधर, कोर्ट ने पीड़िता को 6 अगस्त को उपस्थित होने के लिए कहा है।

Exit mobile version