पिछले 10 दिनों से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में टिकट से वंचित अक्षय कांति बम और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी राजा मांधवानी के बीच सुलह हो गई है,, दरअसल अक्षय इस सीट से प्रबल दावेदार माने जा रहे थे जबकि पार्टी ने माधवानी पर भरोसा जताया था,,,
बुधवार को कांग्रेस नेता
अक्षय कांति बम के कार्यालय पर राजा मांधवानी की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई,, जिसमे दोनों ही नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध एक मत होकर लड़ने की बात कही,,, दोनों ही नेताओं ने माना कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है,,, लेकिन पार्टी स्तर पर वे एक दूसरे के साथ है,,, और मिलकर चुनाव लडेंगे,,
