विधानसभा 3 में निरंतर आगे बढ़ रहा विकास रथ

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
  • संवेदनशील विधायक आकाश विजयवर्गीय ने दी विधानसभा 3 के वार्ड 63 को 75 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
  • शुक्ला नगर के रहवासियों को मिली 41.64 लाख की लागत से बने सर्व सुविधा युक्त संजीवनी क्लीनिक की सौगात
  • जानकी नगर एवं भगवानदीन नगर के रहवासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्टॉर्म वाटर लाइन की दी सौगात

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में इंदौर का विधानसभा क्षेत्र 3 विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।

विधानसभा 3 में विकास रथ विधायक आकाश विजयवर्गीय जी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है I जन जन के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध विधायक आकाश विजयवर्गीय विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में आमजन की समस्याओं को दूर करने के लिए कई विकास कार्य का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर रहे हैI

इसी कड़ी में आज विधानसभा क्षेत्र 3 के यशस्वी विधायक आकाश विजयवर्गीय जी ने वार्ड 63 में 75 लाख रुपए की लागत राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कर जनता को सौगात दीI इस दौरान विधायक विजयवर्गीय ने पीएम मोदी के आरोग्य भारत के स्वप्न को साकार करते हुए शुक्ला नगर में 41 लाख 64 हजार की अनुमानित लागत राशि से संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण किया I ताकि क्षेत्रवासियों को उचित समय पर सही इलाज अपने वार्ड में ही मिल सके I

अतिवृष्टि के चलते क्षेत्र में कई जगह जलजमाव की समस्या होती थी जिसके कारण वार्ड वासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशील विधायक आकाश विजयवर्गीय जी ने जानकी नगर में लगभग 11.79 लाख रुपए की लागत राशि एवं भगवानदीन नगर में लगभग 22.9 लाख रुपए की लागत राशि से स्टॉर्म वाटर लाइन का भूमि पूजन किया I

- Advertisement -

इस दौरान विधायक विजयवर्गीय ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में कई जन हितेषी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ जनता को मिल रहा है I विधानसभा क्षेत्र 3 मैं भी भाजपा के डबल इंजन के सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा I

इस दौरान विधायक आकाश विजयवर्गीय जी के साथ वार्ड के गणमान्य जनप्रतिनिधि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के रहवासी गण मौजूद रहे I

Exit mobile version