इंदौर। नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए, नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया । इस अवसर पर जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारी, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय, राकेश अखण्ड, पीडब्ल्युडी व निगम के अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त सिंह ने नेहरू स्टेडियम में निर्वाचन सामग्री वितरण, मतदान उपरांत मतदान पेटी को सुरक्षित स्थान पर रखने हेतु स्ट्रॉग रूम के साथ ही मतदान पश्चात मतपत्रो की काउटिंग के संबंध में कि जाने वाली व्यवस्थाओ के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। सभी अधिकारियों को नेहरू स्टेडियम में निगम स्तर से कि जाने वाली समस्त आवश्यक कार्यवाही, नेहरू स्टेडियम मेे स्थित भवन, कक्षों में की जाने वाली आवश्यक मरम्मत, रंग-रोगन, साफ-सफाई, शौचालय की सफाई,पार्किंग स्थल की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिये । पीडब्ल्युडी अधिकारियो को स्ट्रक्चर के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।
