विकास नगर में महेंद्र बाबा का 51 किलो की पुष्प माला से विकास पुरुष के रूप में हुआ स्वागत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में चुनावी माहौल अपने पूरे शबाब पर है…. इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार चौथी बार अपने उम्मीदवार के रूप में महेंद्र हार्डिया बाबा को मैदान में उतारा है… महेंद्र हार्डिया की छवि कार्यकर्ता एवं जनता के बीच में भोले बाबा के रूप में है… यही कारण है कि बाबा जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खासे लोकप्रिय है..: बाबा के प्रति पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की यह दीवानगी मंगलवार 7 नवंबर को वार्ड 46 के विकास नगर के जनसंपर्क के दौरान भी दिखाई दी… यहां पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि सुभाष धौलपुरे की अगुवाई में महेंद्र बाबा का भव्य स्वागत किया गया.. इस दौरान कमल के फूल की रंगोली भी बनाई गई… बाबा के आते ही जोरदार आतिशबाजी की गई… यहां पर सुभाष धौलपुरे द्वारा बाबा को विकास पुरुष के रूप में सम्मानित करते हुए 51 किलो की पुष्प माला से बाबा का अभिनंदन किया गया… सुभाष धौलपुरे ने कहा कि समाज की ओर से उन्हें 51000 से अधिक मतों से चुनाव जीताने का संकल्प लिया गया है… इसके पूर्व बाबा द्वारा वार्ड 46 में घर-घर जनसंपर्क के दौरान उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं आरती उतार कर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई… इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष धौलपुरे, पूर्व नगर मंत्री कमल संकत, भाजपा नेता हरीश जीनवाल, नितिन बैरवा, हिंदू सेना रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष संकत, वार्ड 46 के वार्ड अध्यक्ष भूपेंद्र बघेले, रवि तोमर, मंडल महामंत्री देवेश वकील साहब, राजा धौलपुरे, शिवम धौलपुरे एवं नितिन बैरवा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Exit mobile version