इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र हो रहे वाहन चोरी के मामले में पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 28 अपराध दर्ज बदमाश को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से एक चोरी का ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है फिलहाल पुलिस अन्य वाहन चोरी के मामले में पकड़ा है बदमाश से पूछताछ में जुटी हुई है….।
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों फरियादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सवारी छोड़ने के लिए चंदन नगर क्षेत्र में आया था और फिर ऑटो रिक्शा खड़ी कर चाय पीने के लिए गया कि तभी उसका ऑटो रिक्शा चोरी हो गया जिस पर से पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मुखबिर की सूचना के आधार पर फिरोज नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से चोरी हुआ अटो रिक्सा भी बरामद किया गया है बताया जा रहा है कि फिरोज पर करीब 28 आपराधिक प्रकरण दर्ज है और वह अपराधिक प्रवृत्ति का है इसी के साथ पुलिस शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हुई वाहन चोरी के बारे में भी फिर उससे पूछताछ में जुटी हुई है
