वारंट तामील कराने गए पुलिसकर्मी के साथ हिस्ट्रीशीटर ने की मारपीट, हिस्ट्रीशीटर सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिसने पुलिसकर्मी इलाके के हिस्ट्रीशीटर के घर वारंट तामील कराने गया था, जहाँ नशे में धुत हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी, जिसमें पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के आरक्षक अनिल जाटव एसीपी न्यायालय द्वारा जारी किए गए वारंट की तामिली के लिए खंडवा रोड स्थित टपालघाटी में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर दीपक तंवर के घर पहुंचा था, जहां अपने घर पर पुलिस को देखकर नशे में धुत दीपक ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उसके साथ ही उसके दो अन्य साथियों ने भी आरक्षक के साथ मारपीट की, इसके साथ ही आरोपियों के द्वारा पुलिसकर्मी पर जमकर पथराव भी किया गया, वहीं मौके की नजाकत को समझते हुए पुलिसकर्मी द्वारा थाने पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, जिसमें फिलहाल 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वही यह तीनों ही आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version