वायरल वीडियो पर कृषि मंत्री कमल पटेल का बयान, कहा- मानहानि का केस करूंगा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में प्रेस वार्ता के दौरान खुद पर लगे आरोपों को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल ने मीडिया के सामने दिए कई बयान, दरअसल मंत्री पटेल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा उनके ऊपर भ्रष्टाचार मामले में गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे, इस मामले पर मंत्री पटेल ने कहा कि जो भी आरोप लगाए गए हैं वह बेबुनियाद है और आजकल लोग सठिया गए हैं और बेवजह की बातें करते हैं उनके ऊपर जिन लोगों ने भी आरोप लगाए हैं उनके खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे और जो हालात आज राहुल गांधी की हुई है वही हालत उन लोगों की होगी । वही प्रदेश में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से किसानों की फसलों को जबरदस्त नुकसान हुआ है इस मामले पर मंत्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों के प्रति काफी संवेदनशील है वह भी किसान और किसान के बेटे हैं इसलिए किसानों का दर्द समझते हैं 1 महीने के अंदर ही किसानों को उनकी खराब हुई फसलों का मुआवजा मिल जाएगा पटवारी और कृषि विभाग के आला अधिकारी मौके पर जाकर मुआइना करेंगे और वीडियोग्राफी कर किसानों को उनकी खराब हुई फसल का उचित मुआवजा दिया जाएगा।

Exit mobile version