वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर पिस्टल का फोटो अपलोड कर इंदौर शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने के पहले ही अवैध फायर आर्म्स के साथ आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराया।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓ प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 01 अवैध फायर आर्म्स जप्त।

✓आरोपी के विरुद्ध थाना एमआईजी मैं आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर की वैधानिक कार्यवाही ।

इंदौर – शहर में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया हैं।

इसी कड़ी में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एमआईजी क्षेत्र में एक व्यक्ति फायर आर्म्स के साथ घटना कारित करने के लिए घूम रहा है , मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम एवं थाना एमआईजी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान अयोध्यापुरी कॉलोनी से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम (1) सूफियान पिता इरशाद अंसारी निवासी श्री नगर काकड़ इंदौर का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेते कब्जे से 01 देशी पिस्टल जप्त कर थाना एमआईजी में अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

- Advertisement -

आरोपी सूफियान द्वारा कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर भी पिस्टल का फोटो अपलोड किया गया था क्राइम ब्रांच द्वारा वर्ष 2023 विधान सभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर नजर रखकर ब इंदौर शहर में मुखबिरो को सक्रिय किया जाकर पिछले सात दिनों में चार आरोपी को पकड़कर 9 फायर आर्म्स पिस्टल 15 मैगजीन 2 राउंड विभिन्न विभिन्न इंदौर शहर के थानों को दिए थाना मल्हारगंज 1 आरोपी को 6 पिस्टल 12 मैगजीन थाना तेजाजी नगर को 01 आरोपी 01 पिस्टल मय मैगजीन थाना भंवरकुआ को 01आरोपी 01 पिस्टल मय मैगजीन 2 राउंड थाना एमआईजी को 01 आरोपी 01 पिस्टल मय मैगजीन के दिए।

Exit mobile version