चोरल रेंज के बाईघाट पर वन विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए जंगल के सड़क किनारे केमिकल वेस्ट फ्लाई ऐश को डिस्पोज करने वाले एक वाहन को जब्त किया था। मामले में रेंजर और एस डी ओ द्वारा वाहन मालिक को
बयान देंने हेतु नोटिस भेजे गए है। साथ ही उक्त वाहन को राजसात करने की प्रक्रिया भी विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है।
दरअसल चोरल रेंज के रेंजर रविकांत जैन और उनकी टीम ने बाईघाट पर सड़क किनारे सीमेंट बल्कर टैंकर के माध्यम से अपशिष्ट पदार्थ फ्लाईऐश को डिस्पोज करने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार कर उक्त वाहन को जब्त किया था। लगातार चोरल रेंजर द्वारा 2 और एसडीओ द्वारा एक नोटिस वाहन मालिक को भेजे गए है। लेकिन अभी तक वाहन मालिक बयान देने नही पहुंचा है। ऐसे में अब विभाग द्वारा उक्त वाहन को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
वन विभाग के अनुसार उक्त अपशिष्ट पदार्थ पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है ।
