लुटेरों से सोने की तीन चेन बरामद, भागने में पैर टूटे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा है। इनके पास से लूटी गई सोने की तीन चेन बरामद हुई है। आरोपित पुलिस को चमका देने के चक्कर में गिरकर घायल हो गए। पुलिस उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह के मुताबिक, आरोपित अभिषेक मनोहर शर्मा निवासी खजराना गणेश मंदिर के पास खजराना, नीलेश पुत्र मनोहरलाल मस्करा निवासी शिवनगर सिमरोल और शुभम पुत्र भंवरलाल साहू निवासी शीतलनगर बाणगंगा को गिरफ्तार किया है।
नशे के लिए करते थे वारदात
तीनों आरोपित नशे के लिए वारदात करते हैं। आरोपितों ने विजय नगर और तिलक नगर थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं से चेन लूटी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों को पकड़ लिया। हालांकि, एक आरोपित तिलक अभी फरार है।

Exit mobile version