लुटेरों से सोना खरीदने वाला जौहरी भी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
0 Min Read

इंदौर। चंदन नगर पुलिस ने लुटेरों से सोना खरीदने वाले जौहरी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जौहरी से लुटेरों से खरीदा सोना बरामद हुआ है। पुलिस ने लुटेरे राहुल और धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया था। दोनों ने स्कीम-71 में दुकान संचालिका मोनाली गुप्ता से चेन लूटी थी। दोनों ने पूछताछ में बताया था कि लूटा गया सोना जौहरी प्रहलाद ने खरीदा था।

Exit mobile version