लुटेरों ने फिर बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना चेन लूटकर हुए फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर के अन्नपूर्णा इलाके में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के साथ चेन लूट की वारदात की अपने पति के साथ गाड़ी से जा रही थी तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया अन्नपूर्णा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी दुर्गा पति सतीश चंद्र न्याती निवासी सुदामा नगर है दुर्गा अपने पति के साथ ऊषा नगर एक्सटेंशन से गुजर रही थी तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का दिया और गले से सोने की चेन निकाल कर भाग निकले पुलिस ने लूट का मामला पता लगते ही इलाके में नाकाबंदी करवाई । क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए उसी आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है गौरतलब है कि अन्नपूर्णा इलाकों में लूट की सबसे ज्यादा वारदातें होती है

Exit mobile version