लाल अस्पताल का होगा कायाकल्प,अस्पताल में मिलेगी आधुनिक सुविधा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लाल अस्पताल का होने जा रहा कायाकल्प कई सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी अस्पताल प्रभारी डॉ प्रवीण जडीया ने दी आज जानकारी शासकीय अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों को मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा कायाकल्प योजना शुरू की गई थी,

जिसमें इंदौर के लाल अस्पताल याने के सर सेठ हुकुमचंद अस्पताल का भी कायाकल्प हो रहा है। अस्पताल प्रभारी डॉ. प्रवीण जडीया ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर जिले का एकमात्र आईएसओ सर्टिफिकेट प्राप्त लाल अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को मिलने वाली सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से अस्पताल का कायाकल्प सरकार द्वारा किया जा रहा है। जिसमें गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली जांचों की सुविधा व अन्य तरह की योजनाओं का लाभ मिलने सहित अन्य सुविधाओं को और बेहतर इस कायाकल्प योजना में होगा।

Exit mobile version