लापरवाही की भेंट चढ़े मजदूर की मौत के मामले में जिम्मेदार ठेकेदार पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

23 जनवरी को इंदौर में जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़े मजदूर की मौत के मामले में अब पुलिस जांच पूरी कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठेकेदार पर केस दर्ज किया है। क्योंकि इंदौर छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में इस दिन एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ था, यहां सीवरेज के काम के दौरान सड़क धस गई थी, जिसमें 3 मजदूर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे थे, हादसे में एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मामला इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में आया था। जहां पर कुछ दिनों से सीवरेज का काम अमय इंटरप्राइजेज द्वारा किया जा रहा था। वही काम के दौरान तीन मजदूर गड्ढे के पास ही काम कर रहे थे, उसी दौरान जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई की जा रही थी, वही अचानक से सड़क धंस गई, जिसमें 3 मजदूर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे, मौके से एक मजदूर को सकुशल निकाल लिया गया। वहीं दूसरे मजदूर को निकालकर इलाज के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान तीसरे मजदूरों की पानी में डूबने से मौत हो गई, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। लेकिन जेसीबी का पंजा मजदूर को लगने से उसका सर धड़ से अलग ही हो गया। मृतक का नाम ढीलन सिंह पटेल उर्फ़ ढिल्लू है। जिसकी मौत लापरवाही के कारण हुई है। हालांकि इस लापरवाही में जिम्मेदार ठेकेदार अमय इंटरप्राइजेज के अतुल तिवारी पर केस दर्ज कर लिया है।
बाइट : राकेश मोदी,थाना प्रभारी
वीओ : फिलहाल पूरे मामले की पुलिस द्वारा जांच हो चुकी है, अब जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बारी है।

Exit mobile version