मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण लाडली बहना योजना अब अपने अंतिम चरण में है ,, पात्र महिलाओं के खाते में पैसे पहुंचे इससे पूर्व ही प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्री सांसद , विधायक और पार्षद घर घर पहुंच कर इस योजना का स्वीकृति पत्र हितग्राही महिलाओं को सौप रहे हैं।
रविवार को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 6 में सांसद शंकर लालवानी , पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ,वार्ड की पार्षद संध्या यादव ने घर घर जाकर लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए,,, इस अवसर पर सालों से अवैध हुकुमचंद कॉलोनी के वैध होने पर रहवासियों ने सांसद और पार्षद को धन्यवाद दिया,,, इस मौके पर सांसद ललवानी और पार्षद यादव ,बूथ अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष के घर भी पहुंचे,,, वहीं रामनगर में बन रहे संजीवनी क्लीनिक का दौरा भी किया गया,, इस अवसर पर भाजपा नेता बाबा यादव, वार्ड अध्यक्ष मुकेश खटवा, विजय यादव ,विशाल सिंगल ,महेश दमनी अन्य सभी ज्येष्ठ और श्रेष्ठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं रहवासी मौजूद रहे।
