लसूडिया थाना क्षेत्र में सुने घर को बनाया निशाना सोने चांदी के जेवर सहित नगदी लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां चोरों द्वारा सुने घर को निशाना बनाया और सोने चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र में स्थित अंकुर आंगन ओमेक्स सिटी में रहने वाले अनिल कुमार जाटव ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की वह अपने परिवार के साथ 4 दिनों के लिए बाहर गए थे जब वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था अज्ञात चोर घर में रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी रुपए लेकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वही डीसीपी द्वारा आम लोगों से अपील भी की गई है क्षेत्रीय लोक अपने गली मोहल्लों में सीसीटीवी फुटेज जरूर लगाएं और पुलिस भी उसमें पूरी तरह मदद करेगी इस मुहिम की सख्त आवश्यकता है जिसके चलते ऐसी वारदातें अगली बार ना हो

Exit mobile version