लसूडिया इलाके में युवती से छेड़छाड़

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसूड़िया इलाके के एक कॉल सेंटर पर युवती के साथ उसके सहकर्मी ने छेड़छाड़ बाद मारपीट कर दी।
पुलिस ने बताया कि एक युवती की शिकायत पर कॉल सेंटर पर काम करने वाले पीयूष निवासी रायल बंगलो सुखलिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि उसकी पीयूष से सामान्य बातचीत होती है। उसने मंगलवार को उसके साथ गलत हरकत की। गुस्सा होकर युवती ने उसे रोका तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Exit mobile version