इंदौर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है इसी कड़ी में इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में 3 ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई फिलहाल तीनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर काफी बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदातों में लगातार इजाफा होता जा रहा है इसी कड़ी में इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में तीन ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई पहली वारदात क्षेत्र में ही रहने वाले एक फरियादी के साथ घटित हुई उन्होंने ऑनलाइन तरीके से एक सामान बुक किया हुआ था इसी दौरान उन्हें फोन आया कि आपका पार्सल आपके घर तक पहुंचाना है लेकिन डिलीवरी देने के लिए आपको कुछ रुपए देने होंगे जैसे ही उन्होंने संबंधित लिंक पर क्लिक किया उनके अकाउंट से तकरीबन 2 लाख रुपए गायब हो गए इसी तरह से लसूड़िया थाना क्षेत्र में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने guru.com के माध्यम से एलआईसी का पेमेंट कर रहे थे लेकिन इसी दौरान guru.com पर उन्हें एक लिंक नजर आई और जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया उनके अकाउंट में से पैसे निकल गए तो वहीं तीसरी वारदात भी लसूड़िया थाना क्षेत्र में सामने आई यहां पर फ्लैट रेंट पर लेने की बात पर एक व्यक्ति ने संबंधित व्यक्ति को फोन किया और फ्लैट रेंट पर लेने की बात कही इसी दौरान ऑनलाइन पेमेंट करने के नाम पर संबंधित व्यक्ति के अकाउंट से तकरीबन लाखों रुपए उड़ा लिए, फिलहाल तीनों ही मामलों में लसूड़िया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर काफी बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है वहीं लसूड़िया थाना प्रभारी का कहना है कि पूरे मामले में मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है और जल्द ही उन्हें कॉल लोकेशन व अन्य आधार पर पकड़ा भी जाएगा।
