लसूड़िया थाना क्षेत्र मे पब के बाहर हुई दो पक्षों के बीच मारपीट अब तक नहीं पहुंचा कोई शिकायतकर्ता

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

,, इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दो पक्ष जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं वीडियो एक पब के बाहर का बताया जा रहा है जहां मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया था जिसमें दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई थी पूरे मामले में पुलिस को अब तक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी

, गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व लसूडिया थाना क्षेत्र के एक पब के बाहर मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था डीसीपी के मुताबिक इस तरह की कोई शिकायत पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है अगर शिकायत प्राप्त होती है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी

Exit mobile version