लसूड़िया थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत शरीर पर चोट के निशान भी मिले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर से लसूडिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है यंहा के रहने वाले राहुल सरकार ने सूचना दी कि उनके पिता मृत अवस्था में घर में ही पड़े हुए हैं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाई अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि व्यक्ति की कैसे मौत हुई है

Exit mobile version