मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आत्महत्याओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं एक ऐसा ही मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के सामने आया है जहां पर माँ से विवाद होने के बाद बेटे ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली लसूडिया पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जान शुरू कर दी है
आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र के केलोद हाला रेलवे क्रॉसिंग का है जहा क्षेत्र के रहने वाले गोलू ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली गोलू के भाई ने बताया कि उसका घर में मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकला और उसने आत्महत्या कर ली हमें आस-पड़ोस के रहने वाले लोगों ने पूरी घटना की जानकारी दी गोलू सुपरवाइजर का काम करता था लसूडिया पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है
