लसूड़िया क्षेत्र में बदमाशो ने एक बार फिर सुने घर को निशाना बनाकर लाखो के माल पर हाथ साफ कर दिया । घटना के समय घर पर कोई नही था । मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।
घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नम्बर 114 की है । यह बदमाश सोनू पचोरे के सुने मकान का ताला तोड़कर घर में घुस गए ओर जेवरात ओर नगदी सहित लाखो का माल पर हाथ साफ कर गए । घटना सोनू पचोरे परिवार सहित बाहर गए हुए थे । घर पर कोई नही था । इसी बात का फायदा उठाकर चोर हाथ साफ कर गए ।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर चोरों की तलाश शुरुकर दी है । पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के वीडियो तलाश रही है उम्मीद है कि जल्द चोरों पुलिस की हिरासत में होंगे ।
