इंदौर। शहर में एक सड़क हादसे में दो लड़कों की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा लसुड़िया इलाके में गुरुवार शाम को हुआ। पुलिस के अनुसार लसुड़िया इलाके में ट्रक की टक्कर से दो लड़कों की मौत हो गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राहुल उम्र 18 वर्ष और सुरेश उम्र 17 वर्ष के रूप में की गई है। ये रविदास नगर के निवासी हैं। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों लड़कों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार दोनों को टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया है। वाहन के चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार बाइक लेकर डिवाइडर पार रहे दो युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। घटना लसुड़िया मौरी के समीप की है।
सुरेश और 18 वर्षीय राहुल डिवाइडर पार कर रहे थे तभी देवासनाका की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे मिनी ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया। राहुल और सुरेश बाइक सहित ट्रक में फंस गए। पहिए के नीचे आने से दोनों की मौत हो गई।
