भंवरकुआं थाना क्षेत्र में भी ब्लैकमेलिंग का केस सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 13 हजार रुपये वसूल चुके थे।
टीआइ शशिकांत चौरसिया के मुताबिक घटना अंबिकापुरी स्थित आर्शिवाद होस्टल की है। फरियादी ध्रुव पुत्र विनोद मिश्रा ने आरोपित आकाश चौहान उर्फ हलवान, पुनित सरकार, चीकू और सुजल के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह रूम पर था। तभी एक लड़की ने प्रवेश किया। थोड़ी देर बाद लड़के भी जबरदस्ती घुस गए। उसका फोन छीन लिया। उसको धमकाया कि तुम गलत कार्य करते हो।
बेल्ट और लात-घूसों से पिटाई की। आरोपितों ने दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी और 13 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस के मुताबिक, घटना 16 जुलाई की है। फरियादी के आवेदन पर 18 जुलाई को एफआइआर दर्ज की गई है।
