सरकार द्वारा तय किए समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी करने पर इंदौर के लक्ष्मीबाई मंडी में किसानों ने हंगामा किया और गेहूं का मूल्य बढ़ाने की मांग की इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
इंदौर के लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में किसानों ने आज जमकर हंगामा मचाया किसानों का आरोप है कि, कम कीमत पर गेहूं खरीदी मंडी में हो रही है। जिसके विरोध में वह सड़कों पर उतर आए हैं वही किसानों ने MR 5 सड़क पर चक्का जाम भी किया स्थिति काबू में करने और किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन करने वाले किसानों को जैसे-तैसे समझा कर चक्का जाम हटवाया गया किसानों का आरोप है कि, व्यापारी कम कीमत में गेहूं खरीद कर मुनाफा वसूली कर रहे हैं। वहीं नीलामी में गेहूं खरीदी करने वाले व्यापारी कह रहे हैं कि गेहूं में नमी और कचरा होने पर कम कीमत मिल रही है। वहीं दूसरी ओर लक्ष्मीबाई अनाज मंडी के सचिव नरेश परमार की माने तो उनके द्वारा नियम अनुसार कार्य किया जा रहा है वही असंतुष्ट किसानों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।।
