मामला इंदौर के भंवर कुवा क्षेत्र का है जो पुलिस ने एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी 10 महीने पहले उसने एक युवक पर जानलेवा हमला किया था जिसके बाद से ही वहां लंबे समय से फरार चल रहा था पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया
वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोपी का नाम मनप्रीत है जो की पिपलिया राव क्षेत्र का रहने वाला है और पिछले साल नवंबर माह में निजी कंपनी में काम करने वाले एक युवक पर उसने जानलेवा हमला किया था तभी से वहां फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस ने टीम लगाई गई थी वही बदमाश धार्मिक स्थलों पर फरारी काट रहा था बाद में एक ट्रांसपोर्ट पर नौकरी करने लगा था आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास अवैध वसूली एवं विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया था वहीं पुलिस ने आरोपी पर 5000 का इनाम भी घोषित किया था जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है
