रेलिंग तोड़ मंदिर में घुसी कार, प्रांगण में सो रहे युवक घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार मंदिर में घुस गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि दुकान और रेलिंग भी तोड़ दी। मंदिर प्रांगण में सो रहे राहुल व भरत को चोट आई है। कार सवार दो युवकों की हालत गंभीर है। उनके सिर व सीने में चोट आई है। लसूड़िया पुलिस के अनुसार. घटना एबी रोड स्थित इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर की है। कार (एमपी 35सीए 5245) में तीन युवक सवार थे। तीनों ही शराब के नशे में थे।

Exit mobile version