रूस भेजने का झांसा दिया, धोखाधड़ी का केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। बाणगंगा थाना पुलिस ने प्रेमचंद पुत्र तुलसीराम जाकुदिया निवासी लंदन विला करोल बाग की शिकायत पर आरोपित राकेश कुमार निवासी रतनपुर गौरी बाजार देवरिया (उप्र) के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। प्रेमचंद के मुताबिक, आरोपित से फोन पर संपर्क हुआ था। उसने विदेश में नौकरी लगाने का बोला था। यह भी कहा कि पासपोर्ट, वीजा बनाकर रूस की बड़ी कंपनी में नौकरी लगवा देगा। आरोपित ने 45 हजार रुपये लिए और फरार हो गया।

Exit mobile version