इंदौर। शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रुपयों के लेन-देन पर दो आरोपियों द्वारा पहले तो परिवार को धमकाया गया। फिर उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों आरोपियों पर थाने क्षेत्र में 21 से अधिक मामले दर्ज है, जिसमें हत्या अपहरण लूट सहित गए गंभीर अपराध दर्ज है। वहीं पुलिस द्वारा दोनों ही आरोपियों को हिरासत में लेकर दोनों खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
घर में घुसकर मारपीट की और लूटे रुपए
डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि आजाद नगर थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले फरियादी ज्ञासुद्दीन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि 16 अप्रैल को इलाके में रहने वाले दो बदमाश अज्जू अजगर और कल्लू ऊर्फ फिरोज फरियादी के घर में पहले बलपूर्वक घुसा जाते हैं और उसके साथ मारपीट कर रुपए लूटकर ले जाया जाते हैं। आरोपी घटना के समय हथियार लेकर फरियादी के घर में घुसे थे। फरियादी के परिवार वालों को गोली मारने की धमकी भी दी गई थी।
