भवर कुआं थाना क्षेत्र में एक अस्पताल के अंदर युवक द्वारा बेसबॉल को डंडा ले जाकर आईसीयू के अंदर डॉक्टर के साथ हाथापाई और अभद्रता की गई है जहां पर सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है वहीं आरोपी द्वारा डॉक्टर के साथ अभद्रता करने के बाद मारपीट भी की गई है पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला पंजीबद्ध किया गया है
डीसीपी आरके सिंह के अनुसार घटना भवर कुआं थाना क्षेत्र के गौरव अस्पताल की है जहां पर आरोपी कुंदन ठाकुर जो कि मेडिकल संचालक है मेडिकल संचालक और अस्पताल का गोपियों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद था जहां पर देर रात कुंदन ठाकुर अस्पताल में बेसबॉल का डंडा लेकर गया और उसने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी वहीं आरोपी द्वारा आईसीयू में जाकर डॉ इंद्रजीत दिवाकर से हाथापाई की गई और अभद्रता की गई वहीं घटना कैमरे में कैद होने के बाद आरोपी कुंदन ठाकुर के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है वह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है
