इन्दौर की सदर बाजार पुलिस ने रात्रि गस्त के दौरान एक व्यक्ति को 32 बोर की रिवाल्वर के साथ एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है पकड़ा गया व्यक्ति की बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था
दरसअल इंदौर में प्रवासीय भारतीय सम्मेलन को लेकर पुलिस द्वारा गुंडे बदमाशो पर लगातार कार्यवाही कर रही है वही इंदौर की सदर बाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी क्षेत्र में एक व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जी नियत से रिवाल्वर लेकर घूम रहा है जिस पर रात्रि गश्त कर रही एफआरवी ने घेरा बंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता हासिल की है वही पकड़े गए व्यक्ति से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम बाणगंगा निवासी राहुल होना बताया जिसके कब्जे से पुलिस ने एक 32 बार की रिवाल्वर सहित एक जिंदा कारतूस भी जब्त किया है वही सदर बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि राहुल का उसके पिता से एक दिन पहले विवाद हो गया था जहा राहुल के पिता ने राहुल की शिकायत बाणगंगा थाने में कई थी संभवतः राहुल बड़के की नीयत से ही रिवाल्वर लेकर घूम रहा होगा फिलहाल पुलिस ने राहुल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है
