राह चलते झपट्टा मारकर युवक का मोबाइल लूट ले गए बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर| विजय नगर क्षेत्र में एक युवक के साथ मोबाइल लूट की घटना हो गई। नीरज कुमार पांडे निवासी स्कीम नंबर 54 ने पुलिस को बताया कि घटना सयाजी होटल के सामने सर्विस रोड पर रविवार शाम करीब पौने 5 बजे हुई। उसने बताया कि मैं मेघदूत गार्डन से सयाजी चौराहे की ओर पैदल मोबाइल से बात करते हुए आ रहा था, तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और मोबाइल छीनकर भाग गए।
दूसरी घटना में भंवरकुआं पुलिस को 54 साल की ममता पेठनकर निवासी कालिंदी मिडटाउन की शिकायत पर केस दर्ज किया है। महिला का इंद्रपुरी कॉलोनी में रेस्टोरेंट है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति काले रंग की टी शर्ट पहने आया। पानी की बॉटल मांगी तो उसे दी, फिर मैं पास वाले रूम में पोंछा लगाने चली गई। वापस आई तो वह व्यक्ति रेस्टोरेंट में नही था। मेरा मोबाइल भी गायब था। मुझे शंका है कि उसी ने चोरी की है।

Exit mobile version