राहुल गांधी को धमकी देने वाला आरोपित उज्जैन से रासुका में गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित दया सिंह उर्फ प्यारे सिंह उर्फ एशिलाल झाम निवासी पंजाबी मोहल्ला, राजेंद्रनगर, बैतूल को क्राइम ब्रांच की पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया।
आरोपित की गिरफ्तारी रासुका के तहत की गई थी। रासुका के तहत वारंट जारी होने के बाद से वह फरार चल रहा था। डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक पिछले वर्ष नवंबर में आरोपित ने एक मिठाई की दुकान पर पत्र लिखकर राहुल गांधी को जान से मारने और इंदौर में बम धमाके करने की चेतावनी दी थी।
पुलिस ने उस समय दया सिंह को पकड़ा, लेकिन वह जमानत पर छूट गया था। बाद में कलेक्टर ने आरोपित के खिलाफ रासुका का वारंट निकाला, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। जूनी (इंदौर) थाने की पुलिस वारंट को तामिल नहीं करवा पाई। क्राइम ब्रांच को बुधवार को दया सिंह को पकड़ने में सफलता मिली।

Exit mobile version