राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इंदौर में आत्मीय स्वागत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिएइंदौर पहुंची। इंदौर आगमन पर एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत करने वालों में इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय, विधायक मालिनी गौड़ और रमेश मेंदोला, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, गौरव रणदीवे, संभागायुक्त मालसिंह, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अधिकारी शामिल थे।

Exit mobile version