रावजी बाजार थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार छेड़छाड़ के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ताजा मामला इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र का सामने आया है पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है एक युवक द्वारा घर मे घुसकर पीड़िता का बुरी नियत से हाथ पकड़ा जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है वहीं पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है ।

दरअसल पूरा मामला इंदौर के रावजी थाना क्षेत्र का है पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक टिलु यादव ने पीड़िता का घर मे घुसकर बुरी नियत से हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ की जहाँ पूरी घटना पीड़िता ने परिवार को बताई जिसके बाद परिवार जन ने पुलिस की शरण ली है वही पीड़िता की रिपोर्ट पर से पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी बदमाश टिलु यादव को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पंहुचा दिया है ।

Exit mobile version