रावजी बाजार थाना क्षेत्र में महिला को लगा करंट हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को करंट लग गया जिसमें उसकी मौत हो गई सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है

मामला इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के शंकर बाग में रहने वाली मीना जोगी 53 वर्षीय महिला को करंट लग गया जिसमें उसकी मौत हो गई पुलिस के मुताबिक महिला घर में पानी गर्म कर रही थी इस दौरान वह पानी गर्म करने की रॉड निकाल रही थी इस दौरान उसे करंट लग गया जिसमें उसकी मौत हो गई सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है

Exit mobile version