इंदौर रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक अमानत में खयानत का मामला सामने आया है जहां युवक द्वारा अपनी मोटरसाइकिल बेचने के लिए ओएलएक्स पर अपलोड किया था लेकिन आरोपी द्वारा फरियादी युवक से मोटरसाइकिल का ट्रायल लेने के बहाने उसकी मोटरसाइकिल लेकर भाग गया और अपनी एक्टिवा वहांन छोड़कर फरार हो गया फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है
मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है यहां मोती तबेला के रहने वाले सैयद ओवैस नामक युवक द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपनी मोटरसाइकिल बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था विज्ञापन देखकर एक अज्ञात आरोपी द्वारा उससे संपर्क किया गया जब आरोपी द्वारा कहा कि जो मोटरसाइकिल वह बेचना चाहते हैं उसका ट्रायल लेना चाहता है आरोपी ट्रायल लेने के बहाने उसकी मोटरसाइकिल लेकर चला गया जो वापस नहीं लौटा और खुद की एक्टिवा वाहन वहीं पर छोड़ गया काफी समय तक इंतजार करने के बाद वह नहीं आया इसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
