रात के अंधेरे में हुड़दंग असामाजिक तत्व द्वारा शिविर के आयोजन के पूर्व होर्डिंग फाड़े

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर के पलासिया थाना क्षेत्र की लालाराम नगर में संस्था देवपथ द्वारा जगह जगह नेत्र शिविर का आयोजन 04 सितंबर 2023 को किया जा रहा है उसी के लिए संस्था के नाम से शिविर के प्रचार हेतु होर्डिंग लगाए गए थे। जिसे जान-बूझकर शुक्रवार रात असामाजिक तत्व द्वारा शिविर के आयोजन के पूर्व होर्डिंग फाड़ दिया गया। जिसके कारण लाभार्थी जो कि इलाज हेतु जरूरतमन्द की संख्या प्रभावित होगी | ऐसे देवकार्य में संस्था और संस्था के लोगों को परेशान किया जा रहा है वही मुकेश राजावत जो कि 5 नम्बर विधान सभा से बीजेपी उम्मीदवार की दावेदारी भी कर रहे है कही ना कही चुनाव को देखते हुए भी होर्डिंग फाड़े गए है जिसकी शिकायत बीजेपी नेता द्वारा पलासिया थाने में कई गई है और मांग की है कि ऐसे लोगों पर तुरत कार्यवाई की जाए।

Exit mobile version