राज्य अभिभाषक संघ ने खत्म की हड़ताल, काम पर लौटे वकील

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मध्य प्रदेश अभिभाषक संघ राज्य अभिभाषक संघ के निर्देश पर 23 मार्च से प्रदेश के लाखों अधिवक्ता कोर्ट कार्य से विरत थे जिस पर सर्वोच्च न्यायालय के आश्वासन पर प्रदेश भर के अधिवक्ता न्यायालयीन कार्य पर बुधवार से एक बार फिर वकील काम पर लौट चुके हैं जिसकी जानकारी जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष गोपाल कचोलिया ने दी है।

दरअसल मध्यप्रदेश जबलपुर हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीश के प्रति माह 25 केस का निपटान करने के निर्देश के बाद हाईकोर्ट मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के आह्वान पर प्रदेश के सभी अधिवक्ता गण विगत कई दिनों से न्यायालय कार्य से विरक्त थे और प्रतिकार दिवस मना रहे थे,दरअसल जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष गोपाल कचोलिया ने बताया कि मध्य प्रदेश जबलपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के निर्देश 25 चिन्हित प्रकरणों की सुनवाई आदेश जारी किया गया है जिसके कारण वकीलों के साथ पक्षकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसके निराकरण के लिए मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के आह्वान पर मध्यप्रदेश अधिवक्ता संघ परिषद अध्यक्ष को 28 मार्च को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति ने चर्चा के लिए बुलाया था जहां मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं से न्यायालय कार्य से विरक्त निर्णय स्थगित करने का सूचना देकर आज से न्यायालय में कार्य करने अनुरोध किया था इसके परिपेक्ष में आज से सभी अधिवक्ताओं ने न्यायालय कार्य प्रारंभ कर दिया है । वही जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष ने बताया कि आज मध्य प्रदेश अधिवक्ता परिषद का प्रतिनिधिमंडल सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीपति से मिलेगा और उनसे वकीलों की परेशानी से संबंधित चर्चा की जाएगी और इस पर निर्णय समाधान का प्रयास किया जाएगा, मध्यप्रदेश अधिवक्ता परिषद ने फिलहाल स्थगित की सूचना दी है और उम्मीद की जा रही है कि इस चर्चा में वकीलों की समस्याओं का निराकरण हो जाएगा जिससे वकीलों को न्यायालय के कार्य से विरक्त होने की आवश्यकता नहीं होगी हालांकि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्देश पर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी ।

Exit mobile version