राजेंद्र नगर पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 25 मोबाइल किये बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है वहीं मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चुराए गए 25 मोबाइल फोन बरामद की है पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं जिसके चलते वह मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देते थे

दरअसल राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में लगातार मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी पुलिस में अपना खुफिया जवानों को उनकी तलाशी में लगा रखा था वही मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी राकेश मोरे को पकड़ा जब उससे पूछताछ की गई तो उसने मोबाइल चोरी की वारदात करना स्वीकार किया तलाशी लेने पर राकेश के पास 14 मोबाइल फोन बरामद कीये जिसने बताया कि वह अपने साथी आकाश बर्मन के साथ मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देता था जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके पास से 11 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए हैं दोनों आरोपियों के पास से कुल 25 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं यह बदमाश मोबाइल फोन चोरी करके कम कीमत में बेच दिया करते थे पकड़े गए दोनों आरोपी नशे के आदी हैं जिसके चलते वह मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देते थे

Exit mobile version