राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 3 दिन पूर्व एक्सीडेंट में घायल हुई बच्ची की आज इलाज के दौरान हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 3 दिन पूर्व हुए एक बच्ची के एक्सीडेंट के मामले में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है

मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली कक्षा पहली की छात्रा अपने घर के बाहर खेल रही थी उसी दौरान बाइक सवार युवक ने तेजी और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बच्ची लक्षिता को टक्कर मार दी थी जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई थी परिजन ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं घटना के बाद बाइक सवार घटनास्थल से भाग निकला था फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है वही पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version