राजेंद्र नगर क्षेत्र से हुई कार चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

राजेंद्र नगर क्षेत्र से हुई कार चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है कार के पूर्व मालिक द्वारा ही अपने साथीयो के साथ चोरी करने का षड्यंत्र रचा गया था जानकारी देते हुए राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पिछले दिनों फरियादी मोहित पिता संतोष वर्मा द्वारा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी xuv500 कार घर के बाहर दत्त नगर में खड़ी की थी जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा कर फरार हो गए घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खनगाले जिसमें कार केट चौराहा आईआईएम स्क्वायर होकर पीथमपुर होते हुए सागर कुटी के रास्ते से बेटमा तरफ जाते हुए देखी वही कर को कल्याण संपत कॉलोनी में जाते हुए दिखाई जिसके बाद पुलिस ने वहां के रहवासियों को कार के फोटो दिखाने पर उन्होंने बताया कि कार कॉलोनी में ही घूमती है इसके बाद पुलिस ने इस कॉलोनी से समीर उर्फ किट्टू टंडन और विजय उर्फ भूरा पिता महेश व विशाल यादव निवासी बेटमा को पकड़ा जिन्होंने पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा कुछ दिन पूर्व फरियादी को कार बेची थी जिसकी एक चाबी उसके पास थी और उसने फरियादी को यह कहा था कि एक चाबी खो गई है और उसी का फायदा उठाकर उसने अपना अवैध शराब का धंधा करने के लिए उक्त कार चोरी की थी आरोपियों द्वारा कार चोरी करने के बाद उसे ओंकारेश्वर ले जाकर वहां की पार्किंग में छुपा दी थी पकड़ा गया मुख्य आरोपी कर का पूर्व मालिक है जिसमें अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को की भूमिका अहम रही

Exit mobile version