राजेंद्र नगर इलाके में चौकीदार की कुएं में गिरने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजेंद्र नगर इलाके में चौकीदार की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह पानी देखने के लिए झांक रहा था। कुआं काफी गहरा है। पुलिस ने शव निकालकर पीएम करवाया है। मर्ग भी कायम किया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना बिजलपुर क्षेत्र की है। मृतक का नाम जगदीश पुत्र बद्रीलाल भिलाला है। वह किसान विजय मंडलोई के खेत पर चौकीदारी करता था। मंगलवार शाम वह कुएं में पानी देखने गया था। झांकने के दौरान असंतुलित होकर गिर गया। विजय के मुताबिक कुंआ काफी गहरा है। पानी भी ज्यादा नहीं है। संभवत: सिर में चोट लगने के कारण जगदीश की मृत्यु हो गई। पुलिस के मुताबिक मर्ग कायम कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम भी करवाया है।

Exit mobile version