इंदौर,आज केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री एंव पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में भोपाल में दिन में 12 बजे जवाहर चौक से रैली के रूप मे राजभवन घेराव किया जा रहा हैं।पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में यह प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से सबसे बड़ा ऐतिहासिक राजभवन घेराव का साबित हो इसके लिए तैयारियों का सिलसिला पिछले आठ दिन से जारी हैं।
इस हेतू तरह तरह से कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भोपाल प्रदर्शन में पहुँचने हेतु जवाबदारी दी गई हैं। इंदौर में भी हाल ही में राजभवन घेराव को लेकर गांधी भवन में मीटिंग आयोजित की गई थी जिसमें अनेक विधानसभा दावेदारों एंव अन्य नेताओं ने अनेक वाहनों सहित भोपाल पहुँचने के दावे करने के साथ ही यह भी बात कही गई थी की कुछ ही नेता भोपाल कांग्रेस के साथियों सहित पहुँचते हैं।अधिकतर कांग्रेस नेता सिर्फ़ दिखावा करने के बाद भोपाल कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुँचते हैं। इसलिए जो कांग्रेस के लिए काम करता हैं उन नेताओं के कामों का मूल्यांकन होना चाहिए।बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को भोपाल ले जाने वाले नेताओं का सही मूल्यांकन होना ज़रूरी हैं। इन बातों और दावों की सत्यता को परखने के लिए पीसीसी ने यह निर्देश जारी किये हैं की समस्त विधानसभाओं के दावेदारों अपने साथ आने वाले वाहनों की डिटेल एंव कार्यकर्ताओं के विडियो पीसीसी के ईमेल एंव व्हाट्स अप नम्बर पर अपलोड करें।लेकिन इससे भी एक कदम आगे बढ़कर प्रदेश कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव द्वारा इंदौर से भोपाल जाने वाले मार्ग पर दोनों टोल नाकों बायपास एंव सिटी रोड मांगल्या में डिजिटल कैमरें लगाये गये हैं।कांग्रेस की यह हाईटेक व्यवस्था में आज सुबह 6.30 बजे से सुबह 10.30 बजे की नॉनस्टॉप विडियोग्राफ़ी सड़क मार्ग की लगातार डिजिटल विडियो रिकॉर्डिंग की गई हैं।जिससे यह स्पष्ट हो पाये की कितने नेताओं के साथ कितनी गाड़ियाँ भोपाल गई हैं।
