राजपूत समाज का 19वा परिचय सम्मेलन चिमन बाग स्काउट ग्राउंड पर संपन्न हुआ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रविवार को राजपूत परिषद जिला इंदौर का 19वा सम्मेलन चिमन बाग स्काउट ग्राउंड पर संपन्न हुआ ,,,इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश के अलावा गुजरात महाराष्ट्र बेंगलुरु मुंबई उत्तर प्रदेश राजस्थान नोएडा सहित देशभर से विवाह योग्य युवक-युवतिया अपने जीवन साथी की तलाश में पहुंचे।

कार्यक्रम की बागडोर राजपूत परिषद जिला इंदौर के अध्यक्ष राम सिंह दिखित अरविंद सिंह बैंस श्रीमती अर्पिता सिकरवार विजय सिंह सोलंकी ने संभाली,,, ठाकुर राम सिंह दिखित ने बताया कि परिचय सम्मेलन में करीब 90 से अधिक रिश्ते तय हुए,,, आगामी दिनों में समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें तय हुए रिश्तो के अलावा अन्य जोड़ों का विवाह होगा,,

Exit mobile version